आईपीएल 2026 अपडेट: क्या पंजाब किंग्स कर सकती है प्लेऑफ क्वालिफाई? 5 पॉइंट्स में समझें पूरा गणित

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 40 मैचों तक जो टीम अजेय नजर आ रही थी, वह अब 62 मैचों के बाद लगातार छह हार का सामना कर चुकी है। हम बात कर रहे हैं पंजाब किंग्स की, जो अब प्लेऑफ की दौड़ में काफी पीछे दिखाई दे रही है। हालांकि अभी भी टीम के लिए कुछ ऐसे समीकरण मौजूद हैं, जिनके दम पर वह प्लेऑफ में जगह बना सकती है। इसके लिए पंजाब किंग्स को न सिर्फ अपने बचे हुए मुकाबले जीतने होंगे, बल्कि दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

पंजाब किंग्स के प्लेऑफ क्वालिफिकेश के समीकरण जानने से पहले उसकी मौजूदा पोजीशन जान लेते हैं। पंजाब का अब बस एक लीग मैच बाकी रह गया है। 23 मई शनिवार को पंजाब की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी। उस एक मैच में हर हाल में बड़ी जीत पंजाब को दर्ज करनी होगी 15 अंकों के लिए। अगर जीत नहीं मिली फिर भी 13 अंक में भी पंजाब प्लेऑफ में जाने की उम्मीद कर सकती है। हालांकि, वो मुश्किल होगा लेकिन नामुमकिन नहीं है। आइए जानते हैं सभी समीकरण:-

पंजाब किंग्स का प्लेऑफ समीकरण: 5 अहम बातें
  1. पंजाब की टीम अगर 15 अंक तक पहुंचती है यानी आखिरी लीग मैच लखनऊ से जीतती है, तो फिर उसे यह कामना करनी होगी कि, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्य या राजस्थान रॉयल्स में से कोई एक टीम ही 16 अंकों तक पहुंचे।
  2. केकेआर की भी आखिरी लीग मैच में हार की कामना पंजाब को करनी होगी। वहीं अगर दोनों के बीच 15-15 अंक पर टाई हुआ तो नेट रनरेट अहम हो जाएगा। ऐसे में लखनऊ के खिलाफ पंजाब को बड़ी जीत पर नजर रखनी होगी।
  3. अगर पंजाब किंग्स आखिरी मैच लखनऊ से हारती है तो, उसे सबसे पहले यह उम्मीद लगानी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपने दोनों आखिरी मैच लखनऊ और मुंबई के खिलाफ हार जाए।
  4. इसके अलावा 13 अंक के साथ पंजाब की उम्मीदें तब ही बचेंगी अगर सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस अपने-अपने मैचों में चेन्नई को हरा दें। यानी सीएसके की बचे हुए दोनों मैच में हार उस लिहाज से जरूरी होगी।
  5. केकेआर के दो मैच बाकी हैं और अगर पंजाब को 13 अंकों के साथ प्लेऑफ में जाना है तो उसे यह उम्मीद करनी होगी कि केकेआर अगले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर बाहर करे और आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस केकेआर को हरा दे। इस स्थिति में पंजाब को बस बेहतर नेट रनरेट रखना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here