आईपीएल रिटेंशन लाइव: तारीख, प्लेटफॉर्म और नियमों की पूरी जानकारी

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीज़न को लेकर रिटेंशन और रिलीज की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच, गुरुवार 13 नवंबर की शाम मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर और शेरफन रदरफोर्ड को ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। वहीं, संजू सैमसन और मोहम्मद शमी की टीम में जगह को लेकर अभी भी असमंजस बरकरार है। इस रिटेंशन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां अब सामने आ रही हैं।

टीमों के लिए रिटेंशन की आखिरी तारीख

आईपीएल की सभी टीमों के लिए 15 नवंबर, शनिवार, रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जमा करने की आखिरी तारीख है। इसी दिन सभी टीमों की रिटेंशन और रिलीज की पूरी सूची भी सार्वजनिक कर दी जाएगी।

आईपीएल रिटेंशन के नियम क्या हैं?

मेगा ऑक्शन के दौरान टीमों द्वारा रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या सीमित होती है, चाहे वह भारतीय हों या विदेशी। लेकिन इस बार चूंकि यह मेगा मेगा ऑक्शन नहीं है, टीमों को अपनी इच्छा अनुसार अधिक खिलाड़ियों को रिटेन करने की छूट है। नियमों के अनुसार, प्रत्येक टीम को कुल 25 खिलाड़ियों को अपनी सूची में बनाए रखना होगा और हर फ्रेंचाइजी का कुल बजट लगभग 120 करोड़ रुपए होगा।

आईपीएल 2026 का ऑक्शन कब होगा?

आईपीएल 2026 के लिए नीलामी कब और कहां होगी, इसकी अभी कोई स्पष्ट तारीख सामने नहीं आई है। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह 13 से 16 दिसंबर के बीच हो सकती है और कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि ऑक्शन एक बार फिर से विदेश में ही होंगे। पिछले दोनों आईपीएल ऑक्शन भारत से बाहर हुए हैं।

आईपीएल 2026 रिटेंशन लाइव: कब और कहां देखें

आईपीएल 2026 का लाइव रिटेंशन सभी फैंस 15 नवंबर 2025, शनिवार को देख सकते हैं, हालांकि इसका सटीक समय अभी तय होना बाकी है। इस लाइव इवेंट को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकेगा, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फैंस जियो हॉटस्टार के जरिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद भी ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here