टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद नितीश रेड्डी ने किया कमाल, ऋतुराज रहे प्लेयर ऑफ द मैच

0

नई दिल्ली: इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में तिलक वर्मा की टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। मैच आखिरी क्षणों तक बेहद रोमांचक रहा, लेकिन हर्षित राणा के निर्णायक छक्के ने इंडिया ए को जीत दिला दी और मैच का नतीजा पूरी तरह बदल दिया। भारत की इस जीत में टीम के उप-कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारी की बड़ी भूमिका रही, लेकिन इस टीम के ऑलराउंडर नितीश रेड्डी ने भी टीम के लिए आखिरी समय पर तेज और अहम पारी खेली जिसने टीम को जीत के और करीब ला दिया। यही नहीं नितीश को सिर्फ कुछ ओवर गेंदबाजी करने को मिला, लेकिन उन्होंने विकेट भी झटका।

नितीश रेड्डी का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन

नितीश रेड्डी को भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया था और साउथ अफ्रीका ए टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए कहा गया था। नितीश रेड्डी ने टीम से बाहर होने के बाद पहले ही वनडे में अपनी उपयोगा साबित करके दिखा दिया। उन्होंने पहली पारी में 2 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट झटका जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 26 गेंदों पर एक छक्का और 3 चौकों की मदद से 37 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 142.31 का रहा।

प्लेयर ऑफ द मैच: ऋतुराज गायकवाड़

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ इंडिया ए के उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी। हालांकि, अभिषेक शर्मा 31 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन ऋतुराज ने एक छोर संभाले रखा और 129 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 117 रन की शानदार पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here