नई दिल्ली : ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड और ओमान के बीच मुकाबला कोलंबो के Singhalese Sports Club में खेला गया। इस मैच में आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। ओमान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए, जो इस वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आयरलैंड के कप्तान Lorcan Tucker ने 94 रन बनाकर नाबाद लौटे और शतक से केवल छह रन से चूक गए। जवाब में ओमान की टीम 18 ओवर में 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिससे मैच एकतरफा साबित हुआ।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस मैच में आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनके टॉप आर्डर बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। टिम टेक्टर 5 रन, रॉस अडायर और हैरी टेक्टर 14 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड ने अपने चार विकेट 64 के स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद गैरेथ डेलानी और कप्तान लोर्कन टकर के बीच पांचवें विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी हुई। वहीं छठे विकेट के लिए जॉर्ज डॉकरेल और लोर्कन टकर ने छठे विकेट के लिए 19 बॉल पर 70 रन जोड़े। लोर्कन टकर इस मैच में 51 बॉल पर 94 रन बनाकर नाबाद लौटे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की शुरुआत काफी धीमी रही। कप्तान जतिंदर सिंह 21 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए, उन्होंने केवल 5 गेंदों में 7 रन बनाए। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए आशीष ओडेदरा भी टिक नहीं पाए और 1 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे विकेट के लिए आमिर कलीम और हम्मद मिर्जा ने 73 रन की साझेदारी जरूर निभाई, लेकिन इसके टूटने के बाद ओमान की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। ओमान की ओर से एकमात्र अर्धशतक आमिर कलीम ने लगाया, जिन्होंने 29 गेंदों में 50 रन बनाए। वहीं हम्मद मिर्जा ने 46 रन की अच्छी पारी खेली। आयरलैंड की तरफ से जोशुआ लिटिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए।
IRE vs OMAN: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
आयरलैंड: रॉस अडायर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटिल
ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफियान महमूद, शाह फैसल, शकील अहमद
दोनों टीमें ग्रुप-बी का हिस्सा हैं और अब तक एक भी मैच जीत नहीं पाई हैं, जिसके चलते पॉइंट्स टेबल में ये दोनों सबसे नीचे हैं। आयरलैंड को श्रीलंका के खिलाफ 20 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन से हार का सामना करना पड़ा, वहीं ओमान को जिम्बाब्वे ने 8 विकेट और श्रीलंका ने 105 रन से मात दी। इसलिए ओमान और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। दरअसल, यह एक तरह का एलिमिनेटर मैच है—जो टीम हार जाएगी, वह इस वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम सुपर 8 की रेस में बने रहने में सफल होगी, लेकिन इसके लिए उसे अपनी पूरी मेहनत लगानी होगी और अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। अब देखने वाली बात यह है कि इस निर्णायक मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारेगी।


