नई दिल्ली : पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच के लिए अपनी टीम की प्लेइंग 11 का चयन किया। इस टीम में उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत को शामिल किया। इसके अलावा, उन्होंने अपनी टीम में तीन ऑलराउंडर को भी स्थान दिया।
केएल राहुल को पहले वनडे के लिए टीम में नहीं चुना, इरफान पठान का फैसला
इरफ़ान पठान ने पहले वनडे के लिए चुनी गई संभावित प्लेइंग 11 में कई चौंकाने वाले फैसले शामिल हैं, जिनमें सबसे बड़ा है स्टार विकेटकीपर केएल राहुल को बेंच पर बैठाना। राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी की थी और भारत ने उस सीरीज में जीत हासिल की थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में शुभमन गिल कप्तान के तौर पर टीम में लौटेंगे, वहीं वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की भी वापसी होगी। शुभमन के टीम में शामिल होने के कारण ऋतुराज गायकवाड़ को वनडे टीम से बाहर किया गया, ताकि चौथे नंबर की बल्लेबाजी के लिए स्थान उपलब्ध हो सके।
इरफान पठान ने टीम में संतुलन और मजबूती बनाए रखने के लिए तीनों ऑलराउंडर—वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी—को शामिल किया। उन्होंने कुलदीप यादव को टीम में जगह देने की वकालत की, लेकिन हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को भी बराबरी का विकल्प माना। इसके अलावा, उन्होंने मोहम्मद सिराज को भी अपनी प्लेइंग 11 में स्थान दिया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए इरफान ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

