इशान ने पलटा 8 साल पुराना रिकॉर्ड, युवराज का नाम भी शामिल; देखें T20I के टॉप-6 भारतीय

0

नई दिल्ली : इशान किशन ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अब टी20 इंटरनेशनल में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इशान ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 80 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 173.91 रहा। इस तूफानी पारी के दम पर इशान ने 8 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इशान ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 80 रन की पारी खेली और उन्होंने मनीष पांडे का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इशान किशन ने इस मैच में 5वें नंबर पर खेलते हुए ये स्कोर बनाया और वो अब भारत की तरफ से टी20आई में नंबर 5 उससे नीचे खेलते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर बने। इससे पहले मनीष के नाम पर ये रिकॉर्ड था जिन्होंने 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में नाबाद 79 रन की पारी खेली थी। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं जिन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 77 रन की पारी खेली थी।

T20I में नंबर 5 या उससे नीचे खेलते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-6 बैटर

80* रन – इशान किशन vs SL, निशिंन, 2026
79* रन – मनीष पांडे vs SA, सेंचुरियन, 2018
77* रन – युवराज सिंह vs AUS, राजकोट, 2013
71* रन – हार्दिक पांड्या vs AUS, मोहाली, 2022
69* रन – रिंकू सिंह vs AFG, बेंगलुरु, 2024
68* रन – रिंकू सिंह vs SA, ग्वालियर, 2023

T20I में इशान का धमाका, युवी-धवन-अभिषेक समेत 6 बल्लेबाज पीछे

इशान किशन ने नाबाद 80 रन की पारी खेली और टी20आई में नॉकआउट मुकाबलों में ये उनकी दूसरी 50 प्लस पारी रही। अब वो भारत की तरफ से नॉकआउट मुकाबलों में 50 प्लस की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संजू सैमसन, तिलक वर्मा और रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। इन सभी ने भी नॉआउट मैचों में 2-2 बार 50 प्लस की पारी खेलने का कमाल किया है। वहीं इशान किशन ने शिखर धवन, गौतम गंभीर, यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह और हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने एक-एक बार नॉकआउट मैचों में 50 प्लस की पारी खेली है।

T20I नॉकआउट में भारत के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर

5 – विराट कोहली (7 पारी)
2 – इशान किशन (3 पारी)
2 – संजू सैमसन (4 पारी)
2 – तिलक वर्मा (6 सराय)
2 – रोहित शर्मा (10 पारी)
1 – शिखर धवन (2 पारी)
1 – गौतम गंभीर (2 पारी)
1 – यशस्वी जयसवाल (2 पारी)
1 – अभिषेक शर्मा (4 पारी)
1 – युवराज सिंह (4 पारी)
1 – हार्दिक पंड्या (5 पारी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here