वेस्टइंडीज सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, अब किसे मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका?

0

नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज जारी है और अब तक 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारतीय टीम ने दोनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे शनिवार को मुल्लांपुर में खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा टीम से बाहर हो गए हैं और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

प्रसिद्ध कृष्णा को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान चोट लगी थी और वो 5 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे। उनकी चोट गंभीर थी और इसकी वजह से अब वो तीसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। आपके बता दें कि दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में सात विकेट पर 405 रन बनाये लेकिन भारत ने 43.3 ओवर में आठ विकेट बाकी रहते जीत दर्ज करके श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली थी।

प्रसिद्ध कृष्णा को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दोनों मैचों में खेलने का मौका मिला था, लेकिन जब तीसरे मैच में वो नहीं खेलेंगे तो उनकी जगह भारत की प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है जो पिछले दो मैचों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सिराज को अगर मौका मिलता है तो वो तीसरे मैच में तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते हुए नजर आएंगे।

आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मुकाबला 18 जनवरी 2026 को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह भारतीय वनडे टीम में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। सिराज ने अब तक भारत के लिए 50 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 76 विकेट दर्ज हैं। वनडे क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 21 रन देकर 6 विकेट है। वह वनडे में 1 बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here