इशान किशन का दबदबा, अभिषेक शर्मा टॉप-3 में शामिल; 2026 के टॉप-10 T20I रन स्कोरर

0

नई दिल्ली : अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में इशान किशन ने 8 गेंदों पर 10 रन की छोटी पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद वह साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर 1 पर पहुंच गए। वहीं, इसी मुकाबले में 108 रन की तूफानी पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने भी इस सूची में टॉप-3 में एंट्री कर ली। हालांकि, 2026 में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में फिलहाल भारत की ओर से सिर्फ इशान किशन और अभिषेक शर्मा ही शामिल हैं।

इशान किशन बने नंबर 1, अभिषेक शर्मा ने हमजा खान को छोड़ा पीछे

इशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 10 रन की पारी खेली और वो साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने। इशान किशन ने इस साल अब तक खेले 29 मैचों में 902 रन बनाए हैं जबकि करनबीर सिंह दूसरे नंबर पर खिसक गए जिन्होंने 24 मैचों में 895 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में अब अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर आ गए हैं जिन्होंने 26 मैचों में 743 रन बनाए हैं।

साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर अब हमजा खान आ गए जो पहले तीसरे स्थान पर थे। हमजा खान ने अब तक खेले 21 मैचों में 682 रन बनाए हैं। वहीं 18 मैचों में 657 रन बनाकर हैरी ब्रुक पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। शिमरोन हेटमायर अब छठे स्थान पर आ गए हैं जिन्होंने 16 मैचों में 566 रन बनाए हैं।

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
बैटर साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक 100 50 0 4 6
इशान किशन 2026-2026 26 26 1 902 103 36.08 523 172.46 1 6 2 95 44
करनबीर सिंह 2026-2026 24 24 3 895 164 42.61 484 184.91 2 4 2 72 78
अभिषेक शर्मा 2026-2026 26 26 1 743 108 29.72 362 205.24 1 6 6 75 53
हमजा खान 2026-2026 21 21 4 682 164* 40.11 472 144.49 1 5 2 57 41
हैरी ब्रुक 2026-2026 18 17 4 657 114* 50.53 344 190.98 2 3 0 53 37
शिमरोन हेटमायर 2026-2026 16 16 2 566 85 40.42 313 180.83 0 3 0 39 44
धीरेन मुर्जी गोंडारिया 2026-2026 13 12 3 548 94 60.88 307 178.5 0 6 1 39 41
ब्रायन बेनेट 2026-2026 17 17 4 533 97* 41 397 134.25 0 3 2 65 14
आदिल बट्ट 2026-2026 11 11 2 532 116 59.11 305 174.42 3 2 0 53 35
हामिद शाह 2026-2026 9 9 1 531 95 66.37 326 162.88 0 5 0 41 32

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here