नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट के लिए अगले कुछ सप्ताह बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। 22 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 के बीच भारतीय पुरुष क्रिकेट के 69 खिलाड़ी 6 अलग-अलग इवेंट में मैदान पर नजर आएंगे। इस दौरान भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 इंटरनेशनल और वनडे सीरीज में हिस्सा लेगी, वहीं एशियन गेम्स में भी भारतीय क्रिकेट टीम अपनी चुनौती पेश करेगी। ऐसे में आने वाले हफ्तों में कई भारतीय खिलाड़ियों को अलग-अलग प्रारूपों और प्रतियोगिताओं में खेलते हुए देखा जाएगा।
इसके अलावा इंडिया ए की टीमें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मल्टी-डे और वनडे मुकाबले खेलेंगी। वहीं ईरानी कप में शेष भारत की टीम मैदान पर उतरेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से घोषित इन टीमों में कई खिलाड़ियों को एक से अधिक टीमों में जगह मिली है। वेस्टइंडीज के भारत दौरे की शुरुआत 27 सितंबर 2026 को तिरुअनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल मैच से होगी। वहीं, भारत बनाम वेस्टइंडीज पांच टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज छह अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इस बीच, एशियन गेम्स 2026 में 28 सितंबर को भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलेगी।
ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर और शेष भारत के बीच 5 दिवसीय रेड-बॉल मुकाबले की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी। यह मैच 5 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले सितंबर में ऑस्ट्रेलिया ए की टीम भारत दौरे पर आएगी। दौरे की शुरुआत 22 सितंबर से पुडुचेरी के क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड पर होने वाले पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद 6 अक्टूबर से इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 3 मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज खेली जाएगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी दार, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।
जापान के खिलाफ T20I और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम।
वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मल्टी-डे मैच के लिए इंडिया A की टीम
देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), अमन मोखड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, अंशुल कम्बोज, प्रफुल्ल हिंगे, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, वैशाख विजय कुमार (पूरी तरह फिट होने पर)
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए वनडे टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल (उप कप्तान), प्रियांश आर्या, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर) निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (फिट होने पर ही शामिल), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर।
ईरानी कप के लिए शेष भारत की टीम
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उप कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुतार, सारांश जैन, आकाशदीप, (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा।
दो टीमों में जगह पाने वाले 20 भारतीय क्रिकेटर
श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, विप्रज निगम, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, ऋतुराज गायकवाड़ और नमन धीर।


