ICC रैंकिंग में इशान किशन नंबर-1, अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली : आईसीसी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन नंबर-1 पर बने हुए हैं। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को रैंकिंग में फायदा हुआ है। अभिषेक ने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर जगह बना ली है। इस तरह भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी देखने को मिल रहा है।

अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़ा, छक्कों की रेस में निकले आगे

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में इशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में बेहतरीन पारी खेली थी जबकि अभिषेक शर्मा को पहले दो मैचों में शानदार बैटिंग का इनाम मिला और वो दूसरे नंबर पर आ गए। अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 82 रन की पारी खेली थी जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 39 रन की तेज पारी खेली। इशान का रेटिंग अंक 913 है जबकि अभिषेक का रेटिंग अंक अब 862 हो गया। वहीं तीसरे नंबर पर खिसके साहिबजादा का रेटिंग अंक अब 848 है।

ताजा रैंकिंग में तिलक वर्मा को नुकसान हुआ और वो 7वें से 8वें नंबर पर चले गए और उनका रेटिंग अंक 740 है जबकि जोस बटलर को एक स्थान का फायदा हुआ और वो 8वें से 7वें नंबर पर चले गए साथ ही उनका रेटिंग अंक अब 748 है। टी20आई बैटिंग रैंकिंग में हैरी ब्रुक चौथे स्थान पर बने हुए हैं जबकि डेवाल्ड ब्रेविस 5वें नंबर पर हैं। टी20आई गेंदबाजों की रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती 2 अंंक के फायदे के साथ 5वें नंबर पर आ गए जबकि जसप्रीत बुमराह को सात स्थान का फायदा हुआ और वो 10वें स्थान पर आ गए। गेंदबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर राशिद खान मौजूद हैं।

शुभमन गिल शीर्ष पर, रोहित-कोहली भी टॉप-10 में; देखें पूरी सूची

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो शुभमन गिल पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं। वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है और दूसरे नंबर पर डेरिल मिचेल हैं जबकि 5वें स्थान पर इब्राहिम जादरान मौजूद है। बाबर आजम छठे स्थान पर हैं। वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में भी राशिद खान पहले स्थान पर हैं जबकि कुलदीप यादव एक स्थान की छलांग के साथ 10वें स्थान पर आ गए। गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप यादव टॉप-10 में एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के अबरार अहमद मौजूद हैं।

ऋषभ पंत 7वें स्थान पर, गिल टॉप-10 में शामिल

टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में टॉप-10 में भारतीय बैटर ऋषभ पंत 7वें स्थान पर हैं जबकि शुभमन गिल 9वें स्थान पर मौजूद हैं। हैरी ब्रुक टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं जबकि स्टीव स्मिथ दूसरे जबकि जो रूट तीसरे नंबर पर हैं। टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो तीसरे से चौथे नंबर पर आ गए। मिचेल स्टार्क पहले नंबर पर हैं जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन 2 स्थान की छलांग के साथ तीसरे नंबर पर आ गए जबकि जोस हेजलवुड एक स्थान की छलांग के साथ 9वें नंबर पर आ गए। पाकिस्तानी गेंदबाज नोमान अली को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो 9वें नंबर से 10वें नंबर पर आ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here