इशान किशन का राज कायम, अभिषेक पीछे; टी20आई रैंकिंग में हुए बड़े बदलाव

0

नई दिल्ली : भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की शुरुआत 23 जुलाई से होगी। इससे ठीक एक दिन पहले आईसीसी ने टी20आई बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। इशान किशन शीर्ष स्थान पर कायम हैं, जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। इशान किशन के खाते में 892 रेटिंग अंक हैं, वहीं अभिषेक शर्मा 858 रेटिंग अंकों के साथ उनसे पीछे चल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच 34 रेटिंग अंकों का अंतर है, ऐसे में फिलहाल इशान किशन ने अपनी नंबर-1 पोजीशन को मजबूती से बरकरार रखा है।

टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में इशान का दबदबा जारी

इशान किशन पिछले तीन सप्ताह से लगातार टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर कायम हैं। ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान भी तीसरे स्थान पर बने हुए हैं, जिनके खाते में 848 रेटिंग अंक हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह टॉप-10 से बाहर होकर 11वें नंबर पर खिसक गए हैं। ब्रेविस के 702 रेटिंग अंक हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श को भी एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और वह नौवें से गिरकर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 706 रेटिंग अंक हैं।

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्रायन बेनेट को 2 अंक का फायदा हुआ और वो टॉप-10 में एंट्री मारते हुए अब 9वें स्थान पर आ गए। ब्रायन के अब 716 रेटिंक अंक हैं। इस रैंकिंग में यानी टॉप-10 में भारतीय टी20 टीम के कप्तान तिलक वर्मा भी 8वें स्थान पर 733 रेटिंग अंक के साथ बने हुए हैं। इंग्लैंड के तूफानी बैटर जोस बटलर छठे जबकि टी20 टीम के कप्तान हैरी ब्रुक 7वें स्थान पर हैं। बटलर के 748 रेटिंग अंक हैं जबकि हैरी ब्रुक के 734 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड के ओपनर फिल साल्ट 799 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here