2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए हनुमा विहारी का बड़ा चयन, कई दिग्गजों को मिली जगह

0

नई दिल्ली : वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा। आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन इसे लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी और वर्ल्ड कप में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, इस पर लगातार बहस चल रही है। इसी बीच भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग इलेवन का चयन किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हनुमा विहारी ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया। उन्होंने टीम में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को शामिल किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विहारी ने कहा कि यह टीम अनुभव और प्रतिभा से भरपूर है और निश्चित तौर पर किसी भी विपक्षी टीम को कड़ी चुनौती दे सकती है। उन्होंने कहा कि अगर टीम के पास छह बेहतरीन गेंदबाजी विकल्प मौजूद हों तो कप्तान के लिए यह काफी राहत की बात होती है। ऐसे गेंदबाजों का इस्तेमाल किसी भी परिस्थिति में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अन्य गेंदबाज काफी स्मार्ट हैं, जबकि हार्दिक पांड्या भी मध्य ओवरों में अहम विकेट दिलाने की क्षमता रखते हैं।

इशान किशन बाहर, हनुमा विहारी ने चुनी अपनी वर्ल्ड कप टीम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हनुमा विहारी ने आगे कहा कि वाशिंगटन सुंदर ज्यादा ओवर नहीं फेंकते और कप्तान शुभमन गिल ने भी उन पर ज्यादा भरोसा नहीं दिखाया है इसलिए मेरे मन में एक नाम है। अगर रवींद्र जडेजा आपके दूसरे ऑलराउंडर हैं तो हमें स्पिनर के तौर पर उनकी जरूरत नहीं है। अगर ऐसा नहीं है तो क्रुणाल पांड्या आपके लिए सही विकल्प हैं। क्रुणाल ही क्यों, क्योंकि वह बल्ले से भी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। सुंदर के मुकाबले क्रुणाल गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में असरदार साबित हो सकते हैं।

भुवनेश्वर कुमार के अनुभव की टीम को जरूरत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हनुमा विहारी ने आगे कहा कि टीम का बल्लेबाजी क्रम पांचवें नंबर तक लगभग तय नजर आता है। छठे नंबर पर हार्दिक पांड्या, सातवें पर अक्षर पटेल और आठवें नंबर पर क्रुणाल पांड्या को उतारा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि क्रुणाल से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है, जैसा उन्होंने आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ किया था। अगर टीम को शुरुआती झटके लगते हैं तो उन्हें पांचवें नंबर पर भी भेजा जा सकता है, क्योंकि वह फिनिशर की भूमिका भी अच्छी तरह निभाने की क्षमता रखते हैं।

भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल करने को लेकर हनुमा ने कहा कि कई लोग सवाल कर सकते हैं कि भुवी की जगह कैसे बनती है, लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए अनुभव बेहद जरूरी होता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि अगर नई गेंद के साथ भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज हों तो टीम की गेंदबाजी काफी मजबूत हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हनुमा ने कहा कि मोहम्मद शमी पर फिलहाल विचार नहीं किया जा रहा है, लेकिन भुवनेश्वर कुमार को जरूर मौका मिलना चाहिए। दक्षिण अफ्रीकी परिस्थितियों में वह गेंद को स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं, उनके पास लंबा अनुभव है और आईपीएल में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।

हनुमा विहारी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here