जैकसन जोशी का कमाल, कूडो एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

0
भोपाल के पहले खिलाड़ी बने, टोक्यो में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

(NST News) भोपाल. राजधानी के जैकसन जोशी ने मार्शल आर्ट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें कूडो एशियन प्रतियोगिता 2025 के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में चुना गया है। यह चयन 2 और 3 अगस्त को सूरत (गुजरात) में आयोजित ट्रायल के बाद हुआ। जैकसन न केवल दीपक सेल्फ डिफेंस अकादमी, बल्कि भोपाल शहर के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। कूडो एक जापानी मिश्रित युद्ध कला है जिसमें जूडो, कराते, बीजेजे, मुए थाई जैसी तकनीकों का मिश्रण होता है। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 7 नवंबर 2025 के बीच टोक्यो, जापान में आयोजित होगी। जैकसन की इस सफलता से शहर में खुशी की लहर है।

मुख्य कोच दीपक बिष्ट ने कहा कि जैकसन की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही उनकी इस कामयाबी की नींव है। कूडो न केवल आत्मरक्षा बल्कि मानसिक और शारीरिक विकास का भी माध्यम है। मध्य प्रदेश कूडो संघ के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद एजाज़ खान, महासचिव हरिकांत तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी जैकसन को शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस खेल के चेयरमैन हैं और हांशी मेहुल वोरा इसके संस्थापक हैं। जैकसन की यह सफलता न केवल शहर बल्कि राज्य के युवाओं को आत्मरक्षा और खेल के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here