मध्यप्रदेश को बेस्ट जोन आइस स्टॉक चैंपियनशिप में ओवरऑल तीसरा स्थान मिला

0
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के हर्षित, केके, रेणु ने जीते पदक

भोपाल। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दिनांक 27 से 28 जुलाई 2025 तक आयोजित बेस्ट जोन आइस स्टॉक चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया।इस प्रतियोगिता में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल केबीपीईएस द्वितीय वर्ष के छात्र हर्षित जैन ने इंडिविजुअल टारगेट इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुष वर्ग टीम इवेंट में कृष्णकांत, हर्षित जैन और मोहम्मद अली ने मिलकर दो कांस्य पदक मध्यप्रदेश को दिलाए। महिला वर्ग में एलएनसीटी की छात्रा रेनू ने इंडिविजुअल टारगेट इवेंट में कांस्य पदक अर्जित किया जबकि भोपाल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिमांशी मांडवी ने अंडर-19 इंडिविजुअल टारगेट इवेंट में रजत पदक प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। वहीं नरेंद्र, समय तायडे, हिमांशी, दीपाली और दुर्गेश्वरी ने टीम इवेंट्स में दो-दो कांस्य पदक जीतकर मध्यप्रदेश की झोली में और पदक जोड़े।

सभी विजेता खिलाड़ियों को एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जय नारायण चौकसे,डॉ. अनुपम चौकसे अध्यक्ष आइस स्टॉक मप्र एवं कुलाधिपति जेएनसीटी प्रोफेशनल युनिवर्सिटी, अबरार अहमद शेख डायरेक्टर आइस स्टॉक मप्र,डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एलएनसीटी युनिवर्सिटी, प्रोफेसर डॉ. एन.के. थापक वाइस चांसलर, डॉ. अजीत सोनी रजिस्ट्रार, डाॅ. अशोक कुमार राय डॉयरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, पंकज कुमार जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी, आकाश दुबे आईटी हेड, डॉ. रमेश शुक्ला असिस्टेंट रजिस्ट्रार, डॉ. बी.एस. पवार एचओडी डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, डॉ. पी एस दारा सिंह, महेश सोधिया ने शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here