एनएसटी न्यूज, भोपाल। जैन समाज के प्रतिष्ठित खेल महाकुंभ जैन क्रिकेट कप 2026 का रोमांचक समापन स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड, भोपाल में हुआ। पांच दिनों तक चली स फ्लड लाइट (या डे-नाइट) प्रतियोगिता में समाज के युवाओं ने खेल भावना, कड़े अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का बेजोड़ परिचय दिया। टूर्नामेंट के बेहद रोमांचक और अंतिम क्षणों तक खिंचे फाइनल मुकाबले में जैन टाइटंस ने अपने शानदार और आक्रामक खेल के दम पर खिताबी जीत दर्ज की, वहीं बांगा 11 को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा। फाइनल मैच में गेंद और बल्ले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रीरिल बसल को मैन अाफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में अपने निरंतर और लाजवाब प्रदर्शन के लिए रचित चौधरी को मैन आफ द सीरीज के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। फाइनल दिवस पर क्वालीफायर मुकाबलों के साथ-साथ किड्स मैच एवं विशेष आकर्षण लेजेंड्स मैच का भी आयोजन किया गया, जिसमें जैन समाज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित सदस्यों ने भाग लेकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन, युवा, महिलाएं एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।


