NST NEWS भोपाल। मयंक चतुर्वेदी इंटर हाउस सीनियर ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विराट कोहली हाउस को 58 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी हाउस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अरबाज उद्दीन ने 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि अक्षत सोलंकी ने 42 रनों का अहम योगदान दिया। विराट कोहली हाउस की ओर से निश्चय सिकरवार और अर्णव सिंह पुंढीर ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि श्रेष्ठ पाटिल को 1 सफलता मिली। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट कोहली हाउस की टीम 20 ओवर में 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अर्णव पुंढीर ने 48 रन और ऋषभ पांडे ने 24 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके। महेंद्र सिंह धोनी हाउस की ओर से गेंदबाजी में यशवर्धन और साद बगड़ ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कप्तान अरबाज उद्दीन को 1 सफलता मिली। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अरबाज उद्दीन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जिन्हें भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के चेयरमैन सैयद साजिद अली ने सम्मानित किया।


