31वां आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026: जनसंपर्क और डिजिआना की आसान जीत

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। 31वें आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में सोमवार को जनसंपर्क और डिजिआना की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आसान जीत दर्ज की। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले गए मुकाबलों में जनसंपर्क ने विस्तार न्यूज को 69 रनों से पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में डिजिआना ने एनएसटी को 28 रनों से हराया। जनसंपर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए। कप्तान अनुराग उइके ने 47 रनों की संयमित और प्रभावशाली पारी खेली। मधुल पाठक ने 38 और तपन ने 25 रनों का योगदान दिया। विस्तार न्यूज की ओर से प्रत्यक्ष ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विस्तार इलेवन की टीम 17.2 ओवर में 117 रनों पर सिमट गई। सिरिल ने 22 और प्रत्यक्ष ने 18 रन बनाए। जनसंपर्क की ओर से मयंक ने चार विकेट झटके, जबकि अमितेश, अनुराग, राजेंद्र और हरीश को एक-एक सफलता मिली। मयंक मानसरोवर को प्लेयर ऑफ द मैच और अनुराग उइके को आरएनटीयू मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया।

दूसरे मैच में डिजिआना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बनाए। श्रीकांत उपासे ने 35, धर्मेंद्र ने 29 और संजू ने 27 रनों की अहम पारियां खेलीं। एनएसटी की ओर से सचिन मदनानी ने दो विकेट लिए। जवाब में एनएसटी की टीम 5 विकेट पर 122 रन ही बना सकी। मनीष शुक्ला ने 29 और अजय मौर्य ने 28 रन बनाए। डिजिआना की ओर से श्रीकांत ने दो विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आज के मुकाबले:

राज एक्सप्रेस बनाम स्वदेश ज्योति – सुबह 9.00 बजे

अटल न्यूज बनाम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया – दोपहर 12.00 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here