इमरान खान को याद कर भावुक हुए जावेद मियांदाद, इंटरव्यू में छलके आंसू

0

नई दिल्ली: पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद अपने साथी खिलाड़ी और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। 1975 से 1996 के बीच छह विश्व कप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले मियांदाद ने इमरान खान को भ्रष्ट नहीं बताया और उन्हें एक ईमानदार व्यक्ति बताते हुए उनकी रिहाई की अपील की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान 2018 से 2022 के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे थे और 2023 में भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मियांदाद ने इमरान खान के बारे में कहा, “वह एक ईमानदार आदमी हैं। वह ऐसे इंसान नहीं हैं जो भ्रष्ट काम करते हों, वरना उन्होंने बहुत कुछ किया होता। अगर उन्हें रिहा कर दिया जाए तो क्या होगा? क्या वह किसी को नुकसान पहुंचाएंगे? वह भी किसी के बेटे हैं। मैं हमेशा सोचता हूं कि वह इस समय क्या कर रहे होंगे।”इमरान खान के मेडिलक जांच के बाद मियांदाद का आया बयान

इमरान की मेडिकल रिपोर्ट के बाद मियांदाद का आया बयान

69 साल के जावेद मियांदाद का बयान इमरान खान के इस्लामाबाद में मेडिकल जांच के तुरंत बाद आया, जिसके बाद उन्हें रावलपिंडी की अदियाला जेल वापस भेज दिया गया। इमरान खान की पार्टी ने मेडिकल जांच के तरीके पर सवाल उठाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसने कहा कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में ट्रांसफर करने और उनके निजी डॉक्टर समेत डॉक्टरों की एक टीम की मौजूदगी की इजाजत दी थी।

पाकिस्तान क्रिकेट के विकास में रहा अहम योगदान

इमरान खान और जावेद मियांदाद ने 80-90 के दशक में पाकिस्तान को क्रिकेट जगत में उभरने में मदद की। इस जोड़ी ने 1991 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। जब पाकिस्तान शुरुआत में मुश्किल में था तब इमरान खान और जावेद मियांदाद ने 134 रन की साझेदारी करके पाकिस्तान को अपना पहला खिताब जिताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here