वैश्विक क्रिकेट प्रशासन में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध पुनर्नियुक्ति पर जताई खुशी
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के वर्तमान चेयरमैन जय शाह को लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन पद पर निर्विरोध पुनर्नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
जय शाह का लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना जाना वैश्विक क्रिकेट प्रशासन में उनके नेतृत्व और क्रिकेट के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के विस्तार, उभरते क्रिकेट देशों को अधिक अवसर प्रदान करने तथा महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।
उनके प्रयासों से क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और लोकप्रियता दिलाने में मदद मिली है। उनके दूसरे कार्यकाल से विश्व क्रिकेट को और अधिक मजबूती मिलने के साथ-साथ खेल के विकास एवं विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने जय शाह को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की कामना की है।


