जो रूट की ऐतिहासिक उड़ान: 5 साल में 24 सेंचुरी, पोंटिंग की बराबरी, अब सचिन से इतनी सेंचुरी दूर

0

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के दूसरे दिन, सोमवार (5 जनवरी) को इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने अपना 41वां टेस्ट शतक जड़ा। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली। खास बात यह है कि जो रूट ने साल 2021 के बाद पिछले पांच वर्षों में ही 24 टेस्ट शतक जड़कर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया है।

अब रूट मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 51 शतकों के रिकॉर्ड से महज 10 शतक दूर हैं। वह वर्तमान में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जैक्स कैलिस दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 45 शतक जड़े हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

51 – सचिन तेंदुलकर
45 – जैक्स कैलिस
41 – रिकी पोंटिंग
41 – जो रूट
38 – कुमार संगकारा

2021 के बाद से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक

24 – जो रूट
10 – स्टीवन स्मिथ
10 – केन विलियमसन
10 – हैरी ब्रूक
10 – शुभमन गिल</p>

ऑस्ट्रेलिया में जो रूट का दूसरा टेस्ट शतक

रूट का यह वर्तमान एशेज सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में यह दूसरा शतक है। रूट ने 60वें ओवर की पहली गेंद पर 2 रन से 146 गेंदों पर शतक शतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 11 चौके जड़े। इससे पहले उन्होंने ब्रिस्बेन में दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा था। उन्होंने पहली पारी में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 206 रन बनाए थे। वह इस सीरीज में ट्रेविस हेड के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

हैरी ब्रूक का शतक अधूरा रहा

इंग्लैंड ने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक 78 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए। जो रूट 138 और विल जैक्स केवल 3 रन बनाकर क्रीज पर थे। हैरी ब्रूक शतक से चूक गए और 97 गेंदों में 84 रन ही जोड़ सके। कप्तान बेन स्टोक्स इस दौरान बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि जेमी स्मिथ ने 46 रन बनाए। इस दौरान रूट और ब्रूक ने मिलकर 169 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here