नई दिल्ली. आईपीएल 2026 से पहले Delhi Capitals ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव करते हुए आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर John Mooney को टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। इसके साथ ही मूनी IPL फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने वाले आयरलैंड के पहले व्यक्ति बन गए हैं। मूनी ने इस भूमिका में ज्ञानेश्वर राव और एंटन रूक्स की जगह ली है। वह मुख्य कोच Hemang Badani के नेतृत्व वाले सपोर्ट स्टाफ से जुड़ेंगे, जिसमें Munaf Patel (गेंदबाजी कोच), Ian Bell (सहायक कोच) और Venugopal Rao (क्रिकेट निदेशक) शामिल हैं।
मूनी के पास कोचिंग का अच्छा अनुभव है। वह 2018-19 में Afghanistan national cricket team के फील्डिंग कोच रह चुके हैं, इसी दौरान अफगानिस्तान ने भारत में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 2019 में West Indies cricket team के साथ भी काम किया है और हाल ही में आयरलैंड महिला टीम के साथ भी जुड़े रहे। अपने खेल करियर में मूनी ने 2006 से 2015 के बीच आयरलैंड के लिए 64 वनडे और 27 टी-20 मैच खेले। वह तीन वनडे वर्ल्ड कप (2007, 2011, 2015) और दो टी-20 वर्ल्ड कप (2009, 2010) का हिस्सा रहे। दिल्ली कैपिटल्स अब तक एक भी बार Indian Premier League का खिताब नहीं जीत सकी है। पिछले सीजन टीम पांचवें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ नए कोचिंग सेटअप के साथ उतरने जा रही है।


