कन्या का दिल्ली में जोरदार तैराकी प्रदर्शन

0
पदक जीतने के बाद खुशी जाहिर करती कन्या नय्यर।

इंदौर। शहर की प्रतिभाशाली तैराक कन्या नय्यर ने जोरदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते प्रदर्शन हुए नई दिल्ली में आयोजित बिमस्टेक एक्वेटिक अंतरराष्ट्रीय तैराकी स्पर्धा में गत दिवस देश के लिए दो पदक जीते। कन्या ने इससे पहले भी एक रजत व कांस्य पदक जीता था। इस तरह वे अब तक कुल तीन पदक जीत चुकी है।

शिशुकुंज तैराकी अकादमी के मनोज दवे ने बताया कि कन्या ने महिलाओं की 400 मीटर व्यक्तिगत मेडली स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने यह दूरी 5:35:05 सेकंड में पूरी की। इस स्पर्धा का स्वर्ण भारत की ही तान्या शदाक्क्षरी ने 5:12:96 सेकंड समय के साथ अपने नाम किया। स्पर्धा का कांस्य श्रीलंका की तैराक दिनाली ने 5:47:58 सेकंड समय के साथ हासिल किया।

कन्या ने इसके अलावा महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई तैराकी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। यह दूरी उन्होंने 1:07:76 सेकंड में पूरी की। इस स्पर्धा का रजत पदक भारत की ही जे कश्यप ने 1:05:45 सेकंड समय के साथ जीता। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भारत सहित विश्व के कुल सात देशों के तैराक विभिन्न वर्गों में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here