पैरा एशियन गेम्स जूडो में कांस्य पदक जीतने वाले कपिल परमार का सम्मान, डॉ. विवेक सिंह परिहार ने दी बधाई

0

भोपाल। 5 वी पैरा एशियन गेम्स में पैरा जूडो में कांस्य पदक जीतकर भारत और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी कपिल परमार को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाइयां दी गईं। उनकी इस सफलता से पूरे देश और प्रदेश में गर्व का माहौल है।

भोपाल में आज कपिल परमार से मुलाकात के दौरान डॉ. विवेक सिंह परिहार, वर्किंग प्रेसिडेंट, मध्य प्रदेश पैरास्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं प्रेसिडेंट, व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दिव्यांगजन आयुक्त अजय खेमरिया, मध्य प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा तथा डॉ. अनिल, जनरल सेक्रेटरी, व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।डॉ. विवेक सिंह परिहार ने कहा कि कपिल परमार की यह उपलब्धि देश और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। कपिल की सफलता देश के दिव्यांग खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

उन्होंने कहा कि पैरा खिलाड़ियों की उपलब्धियां हमें यह संदेश देती हैं कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती। आवश्यकता है कि ऐसे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं, आर्थिक सहयोग और सम्मानजनक अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीत सकें।

डॉ. परिहार ने कपिल परमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी की सफलता पर प्रत्येक प्रदेशवासी को गर्व है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कपिल आने वाले समय में भी अपने प्रदर्शन से भारत का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here