टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी: एमजीएम स्कूल की रोमांचक जीत, दिशा पब्लिक स्कूल को 3 विकेट से हराया

0
अंकित नारायण पात्रों ने 86 रनों की शानदार पारी खेलकर दिलाई जीत, बने मैन ऑफ द मैच

टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी में एमजीएम स्कूल ने रोमांचक मुकाबले में दिशा पब्लिक स्कूल को 3 विकेट से परास्त किया। टॉस जीतकर एमजीएम स्कूल ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया और दिशा पब्लिक स्कूल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

Ryan international school vs little flower school player of the match-Ameya morey

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिशा पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। टीम की ओर से आयान ने 45 रन तथा आदर्श प्रजापति ने 20 रनों का योगदान दिया। एमजीएम स्कूल की गेंदबाजी में देव भट्टाचार्य ने 3 विकेट और श्रेयांस ने 2 विकेट हासिल किए।

Gurunanak school vs RK sharda school player of the match-Apit pandeya

167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमजीएम स्कूल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 17.2 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के नायक अंकित नारायण पात्रों रहे, जिन्होंने शानदार 86 रनों की पारी खेली। वहीं रौनक ने 20 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। दिशा पब्लिक स्कूल की ओर से आर्यन शर्मा ने 3 विकेट प्राप्त किए। इस रोमांचक जीत के साथ एमजीएम स्कूल ने मुकाबला अपने नाम किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए अंकित नारायण पात्रों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

The rediyent school vs disha public school
Mom- arul singh thakur
अन्य मुकाबलों में इन स्कूलों ने दर्ज की जीत

सोमवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में गुरुनानक पब्लिक स्कूल ने आरके शारडा विद्या आश्रम स्कूल को 6 विकेट से परास्त किया। द रेडिएंट वे स्कूल ने दिशा पब्लिक स्कूल को 6 विकेट से हराया, जबकि रयान इंटरनेशनल स्कूल ने लिटिल फ्लावर स्कूल को 30 रनों से पराजित किया।

कल खेले जाएंगे चार रोमांचक मुकाबले

प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को चार मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें वेडनर मेमोरियल स्कूल महासमुंद का मुकाबला लीलास पब्लिक स्कूल कुम्हारी से होगा। हॉली क्रॉस स्कूल कांपा और आदर्श स्कूल मोवा आमने-सामने होंगे। वहीं शिवम विद्यापीठ अमलेश्वर का मुकाबला पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल से तथा ज्ञान गंगा स्कूल का मुकाबला श्री शंकराचार्य विद्यालय भिलाई से होगा।

31 अक्टूबर को होगा फाइनल

टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 में प्रतिदिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। यह प्रतियोगिता राज्य की सबसे बड़ी स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें छत्तीसगढ़ की 32 स्कूल टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कुल 56 मैच खेले जाएंगे और इसका फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों का लाइव स्कोर क्रीक हीरोस पर उपलब्ध है। वहीं क्रिकेट प्रेमी यूट्यूब पर लाइव मैच का आनंद भी उठा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here