शमी की घातक गेंदबाजी के आगे केरल ढेर, सचिन-अभिषेक-सलमान रहे नाकाम

0

नई दिल्ली : रणजी ट्रॉफी 2026-27 के तीसरे चरण के मुकाबले में केरल की टीम पहली पारी में बंगाल के खिलाफ सिर्फ 141 रन ही बना पाई। बंगाल के लिए टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी की जबकि प्रदीप्त प्रमाणिक की बॉलिंग भी स्तरीय रही और उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए। वहीं केरल की पूरी की पूरी बैटिंग यूनिट बिखरी सी नजर आई और टीम के कई बेहतरीन बैटरों ने बंगाल की घातक गेंदबाजी के सामने सरेंडर कर दिया।

इस मैच में केरल ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद बंगाल की टीम ने पहली पारी में शाहबाज अहमद की 121 रन की शतकीय पारी साथ ही अंकुल पॉल की 66 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 350 रन बनाए। इसके बाद केरल ने पहली पारी में 141 रन बनाए और बंगाल की टीम को पहली पारी में 209 रन की बड़ी बढ़त मिली।

मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी, झटके 3 विकेट

केरल के खिलाफ पहली पारी में बंगाल के सीनियर गेंदबाजी मोहम्मद शमी ने 11 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट झटके तो वहीं प्रदीप्त प्रमाणिक ने भी प्रभावी गेंदबाजी की और उन्होंने 16.3 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट झटके। प्रदीप्त पहली पारी में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर भी रहे तो वहीं शाहबाज अहमद ने 15 ओवर में 22 रन देकर 2 सफलता हासिल की।

केरल की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

केरल के लिए पहली पारी में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। टीम के ओपनर अभिषेक पी नायर ने 4 रन बनाए जबकि दूसरे ओपनर अभिषेक नायर ने 12 रन की पारी खेली। सचिन बेबी ने 46 गेंदों पर 23 रन बनाए जबकि टीम के कप्तान विष्णु विनोद ने सबसे बड़ी 41 रन की पारी 47 गेंदों पर खेली। पहली पारी में सलमान निजार ने 11 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया जबकि जलज सक्सेना ने 15 गेंदों पर 6 रन का योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here