खेलो इंडिया गेम्स: आरएनटीयू की धाविका बुशरा खान ने 10000 मी. और मनीषा ने 3000 मी.स्टिपल चेज में जीता सिल्वर मेडल

0

भोपाल। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की प्रतिभावान धाविका बुशरा खान गौरी ने अपनी अदम्य गति और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर 10000 मीटर दौड़ और मनीषा ने 3000मीटर स्टिपल चेज
में सिल्वर पदक (Silver Medal) जीतकर विश्वविद्यालय एवं मध्य प्रदेश का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया। बुशरा खान गौरी ने अपनी दौड़ 38:32:80 सेकेंड में दौड़ पूरी की वहीं मनीषा ने 11:03:63 सेकेंड में दौड़ कम्पलीट कर सिल्वर मेडल अपने नाम किये।

विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के दल का नेतृत्व स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा किया जा रहा है। एथलेटिक्स टीम के कोच शिव कुमार प्रसाद,मैनेजर दीपांशु सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह प्रतियोगिता 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक राजस्थान में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के शीर्ष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

फाइनल रेस में बुशरा और मनीषा ने शुरुआती चरण से ही शानदार लय बनाए रखी और निर्णायक क्षणों में तेज गति प्रदर्शित कर फिनिश लाइन को पहले पार करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। उनकी यह उपलब्धि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एथलेटिक्स इवेंट में मध्य प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण सफलता है।

बुशरा और मनीषा की इस जीत पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे, प्रो-चांसलर डॉ. अदिती चतुर्वेदी वत्स,कुलपति डॉ. रवि प्रकाश दुबे, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी और जिला खेल अधिकारी रायसेन जलज चतुर्वेदी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here