भोपाल। चौथी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का आयोजन असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालेण्ड एवं त्रिपुरा में 17 से 29 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में आज म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी आशी चौकसे ने 50 मी. 3 पोजीशन एयर रायफल की व्यक्तिगत स्पर्धा और टीम स्पर्धा में 02 स्वर्ण पदक अर्जित किये है। आशी चौकसे इस प्रतियोगिता में गुरूनानक देव विश्वविद्यालय, अमृत्सर का प्रतिनिधित्व कर रही है। टीम स्पर्धा में गुरूनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर प्रथम, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला द्वितीय और सवित्री बाई फूले पुणे यूनिवर्सिटी की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के व्यक्तिगत स्पर्धा में आशी चौकसे 462.9 अंको के साथ प्रथम, निश्चल 462.2 अंको के साथ द्वितीय और स्विफ्ट कौर 450.4 अंको के साथ तृतीय स्थान पर रही।
म.प्र राज्य शूटिंग अकादमी की ही खिलाड़ी नीरू ढांडा ने शाटगन (ट्रेप) इवेन्ट की व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर 1 स्वर्ण पदक अर्जित किया। नीरू ढांडाइस प्रतियोगिता में गुरूनानक देव विश्वविद्यालय, अमृत्सर का प्रतिनिधित्व कर रही है। नीरू ढांडा 41 अंको के साथ प्रथम, एमआरयू की कु. विधि सिंह 37 अंको के साथ द्वितीय और एसयू की प्रनिल इंगले राजकुंवर 30 अंको के साथ तृतीय स्थान पर रही।
मध्यप्रदेश की पुरूष और महिला हॉकी टीम सेमीफायनल में पहुंची
चौथी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में मध्यप्रदेश की पुरूष और महिला हॉकी टीम ने अपने खेल कौशल का शनदार प्रदर्शन कर रही है। जिसके परिणाम में दोनों वर्गों की टीमें हॉकी मुकाबले के सेमीफायनल में प्रवेश किया।प्रतियोगिता में महिला हॉकी टीम ने वीर बहादुर विश्वविद्यालय जौनपुर को 5-2 से पराजित कर सेमीफायनल में अपना स्थान बनाया। रवीन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी, रायसेन की पुरूष हॉकी टीम ने रांची विश्वविद्यालय की 01-0 से पराजित कर सेमीफायनल में अपना स्थान बनाया। पुरूष हॉकी टीम रवीन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी, रायसेन और महिला हॉकी टीम आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, ग्वालियर का इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर रही है।
आर्चरी के खिलाड़ी चिराग विद्यार्थी और कृतिका बजपुरिया टीम ने 70 मी. रिकर्व मिक्स इवेन्ट के फायनल मुकाबले में प्रवेष किया। चिराग रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। चिराग व्यक्तिगत स्पर्धा के भी फायनल में है। उन्होंने प्रतियोगिता में अपने 02 पदक सुनिश्चित कर लिये है। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियांे पर खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और संचालक खेल रवि कुमार ने बधाई दी।


