कॉमनवेल्थ गेम्स का भव्य आगाज, मीराबाई और लवलीना ने थामा तिरंगा; किंग चार्ल्स ने किया उद्घाटन

0

ग्लासगो। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में गुरुवार को कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 का भव्य उद्घाटन हुआ। ओवो हाइड्रो एरिना में आयोजित रंगारंग समारोह में ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने खेलों का आधिकारिक उद्घाटन किया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने तिरंगा लेकर 125 सदस्यीय भारतीय दल की अगुआई की। उद्घाटन समारोह में 74 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने मार्च-पास्ट में हिस्सा लिया।

स्कॉटलैंड की संस्कृति, संगीत और पारंपरिक बैगपाइप की धुनों ने समारोह को यादगार बना दिया। भारत के लिए खेलों की शुरुआत भी शानदार रही। उद्घाटन समारोह से पहले लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल ने विश्व चैंपियन कनाडा के रेयान बेस्टर को हराया, जबकि महिला डबल्स में रूपा रानी तिर्की और पिंकी ने माल्टा की जोड़ी को टाईब्रेकर में मात दी। वहीं लवलीना बोरगोहेन महिला 75 किलोग्राम वर्ग में सीधे सेमीफाइनल में पहुंचकर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर चुकी हैं। भारत 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले इन खेलों में 10 खेलों में चुनौती पेश करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here