केकेआर के सामने आज किंग्स इलेवन पंजाब की चुनौती

0

मैच का सीधा प्रसारण शाम 4 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर
कोलकाता | आईपीएल-11 की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब की चुनौती रहेगी। दोनों टीमें अब तक आईपीएल में 21 मैच खेल चुकी हैं। इसमें से कोलकाता ने 14 और पंजाब ने 7 मैच जीते हैं। इस हिसाब से माने तो मैच में दो बार की चैंपियन कोलकाता का पलड़ा भारी रह सकता है। लेकिन पंजाब के पास क्रिस गेल जैसा तूफानी बल्लेबाज है ऐसे में कोलकाता को गेल से सतर्क रहने की जरूरत है। केकेआर ने 5 मैचों में से 3 जीते हैं। जबकि पंजाब नेे चार मैचों में तीन जीते हैं और तीसरे नंबर पर है।