भोपाल | तात्या टोपे स्टेडियम में शुक्रवार को ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर शुरू हुए। इनमें करीब 35 सौ खिलाड़ी 17 अलग-अलग खेलों की बारीकियां सीख रहे हैं। इसके लिए विभाग ने करीब 110 कोचों की अस्थायी भर्ती की है। कैंप के पहले ही दिन हजारों की तादात में नन्हें खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे। कैंप के लिए राजधानी के करीब 65 सौ बच्चों ने आवेदन किया था। लेकिन गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विभाग ने इस बार बच्चों की संख्या में भी कटौती करने का फैसला लिया है।

