नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 28वें मुकाबले में रविवार (19 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन में अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है और लगातार पांच हार झेल चुकी है। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में है और 4 मैच जीतकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। वह इस मुकाबले को जीतकर शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश करेगी। इस मैच से जुड़ी स्क्वाड, संभावित प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग, पिच और मौसम रिपोर्ट समेत अन्य जरूरी जानकारी यहां दी गई है।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स स्क्वाड
कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, मनीष पांडे, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।
राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स सभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)
टिम सीफर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
राजस्थान रॉयल्स सभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स सभावित हेड टू हेड
- कुल मुकाबले- 30।
- कोलकाता नाइट राइडर्स- 16।
- राजस्थान रॉयल्स- 14।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मौसम और पिच रिपोर्ट
कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है। गर्मी होगी। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। ईडन गार्डन पर स्पिनर्स प्रभावी रहे हैं। धूप के कारण पिच स्लो हो सकती है। ऐसे में स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाजों को फायदा हो सकता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच का टॉस कब होगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा। - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच कब से खेला जाएगा?
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।


