1214 गेंदों में क्लासेन ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा; अभिषेक शर्मा भी रह गए पीछे

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने क्रिस गेल और केएल राहुल के बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। क्लासेन अब आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में खास स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मुकाबले में उन्होंने केवल 26 गेंदों पर 47 रन की तेजतर्रार पारी खेली और अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया।

केएल राहुल को पीछे छोड़ क्लासेन ने बनाया नया रिकॉर्ड

क्लासेन ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे किए और वो इस लीग में सबसे कम पारियों में रन के इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए। क्लासेन ने 58 पारियों में 2000 रन पूरे किए जबकि केएल राहुल ने ऐसा 60 पारियों में किया था। इस लीग में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले बैटर साई सुदर्शन थे जिन्होंने ऐसा कमाल सिर्फ 47 पारियों में किया था।

IPL में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले बैटर्स

47 पारी – साई सुदर्शन
48 पारी – क्रिस गेल
52 पारी – शॉन मार्श
57 पारी – ऋतुराज गायकवाड़
58 पारी – हेनरिक क्लासेन
60 पारी – केएल राहुल

क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ क्लासेन ने रचा इतिहास

आईपीएल में क्लासेन ने अपने 2000 रन 1214 गेंदों पर पूरे किए और क्रिस गेल से आगे निकल गए। गेल ने ये कमाल 1251 गेंदों पर किया था। क्लासेन इस लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए जबकि गेल अब छठे नंबर पर खिसक गए। इस लीग में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने का कमाल आंद्रे रसेल ने सिर्फ 1120 गेंदों पर किया था जबकि अभिषेक शर्मा ने ऐसा 1192 रन पर किया था और वो लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

1120 गेंद – आंद्रे रसेल
1192 गेंद – अभिषेक शर्मा
1198 गेंद – निकोलस पूरन
1211गेंद – वीरेंद्र सहवाग
1214 गेंद – हेनरिक क्लासेन
1251 गेंद – क्रिस गेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here