ग्वालियर। प्रथम साउथ एशियन सॉफ्ट हॉकी चैंपियनशिप 2026 जोकि नेपाल के काठमांडू शहर में 20 मई से 22 मई तक खेली जाएगी। यह जानकारी मध्य प्रदेश एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी एसोसिएशन के सचिव एवं एन आई एस हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर ने दी। उन्होंने बताया कि नेपाल में आयोजित साउथ एशियन सॉफ्ट हॉकी चैंपियनशिप में भारत, पाकिस्तान, भूटान एवं मेजबान नेपाल की टीम में भाग ले रही है मध्य प्रदेश के लिए यह पहला अवसर है जब किसी खिलाड़ी का चयन भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम के लिए किया गया है। नंदिता शर्मा ग्वालियर के दर्पण हॉकी फीडर सेंटर की अविनाश भटनागर की प्रशिक्षणार्थी हॉकी खिलाड़ी है। नंदिता शर्मा के चयन पर मध्य प्रदेश सॉफ्ट हॉकी एसोसिएशन की ओर से डॉक्टर बृजकिशोर, जितेंद्र शर्मा, मनोज परिहार, रईस कुरैशी, विवेक पिशाल, अर्जुन शर्मा, दिलशाद खान, राजू चौहान,कृतिका चंद्र, सोनम रजक, निक्की कौशल, वीरेंद्र भदोरिया आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


