कृष्णकांत एकल और रामगोपाल-कुलदीप युगल में चैम्पियन

0
  • 32वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता
  • महिला एकल में युवी ने जीता खिताब

भोपाल। कृष्णकांत गंगवार ने रामकृष्ण यदुवंशी को 15-10, 8-15, 15-12 से तथा युवी ने लतिका को 15-11, 15-11 से हराकर राजधानी के तात्या टोपे स्टेडियम में भोपाल खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित 32वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता में क्रमशः पुरुष व महिला एकल का ख़िताब जीत लिया। वहीं पत्रकार वर्ग के युगल मुकाबले में रामगोपाल-कुलदीप सिंगोरिया की जोड़ी ने नीरज-शरद वर्मा की जोड़ी को पराजित कर खिताब जीता। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण खेल संचालक अंशुमान यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में डॉ हितेश वाजपेई, प्रवक्ता भाजपा, मप्र, विनय तोमर, स्टेट हेड रिलायंस ग्रुप, मृगेंद्र सिंह, सीएमडी पब्लिक वाणी मीडिया ग्रुप व संरक्षक भोपाल खेल पत्रकार संघ, नितिन भाटी, प्रदेश सह संयोजक भाजपा खेल प्रकोष्ठ, पूर्व शूटिंगबॉल प्लेयर सुबोध श्रीवास्तव, मप्र बॉक्सिंग अकादमी के चीफ कोच रोशनलाल, स्पोर्ट्स प्रमोटर्स राजीव सक्सेना व डॉ सुशील सिंह, ठाकुर, मनोज गुप्ता, सचिव, मप्र वूशू संघ उपस्थित थे। समारोह का सफल संचालन इंटरनेशनल कमेंटेटर व उद्धघोषक दामोदर प्रसाद आर्य ने किया। समापन अवसर पर खेलों में योगदान व युवाओं को प्रेरित करने हेतु स्पोर्ट्समिरर 1 की ओर से वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह व रिटायर्स डीएसपी मेहबूब खान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल संचालक ने अपने उद्बोधन में उपस्थित मीडिया कर्मियों को बताया कि प्रदेश सरकार खेल ढांचे के साथ जन जन को जोड़ने का प्रयास कर रही है. मप्र की सभी विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक सुविधा युक्त खेल स्टेडियम बनाये जा रहे हैं. साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियों व खेलों के विकास हेतु योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है. 

अंतिम परिणाम – 
पत्रकार ग्रुप
  • एकल – कृष्णकांत गंगवार विवि रामकृष्ण यदुवंशी 15-10, 8-15, 15-12
  • युगल – रामगोपाल-कुलदीप सिंगोरिया विवि नीरज-शरद वर्मा 15-12, 8-15, 15-14
ओपन ग्रुप
  • पुरुष एकल – पवन शर्मा विवि नीरज मिलान 15-8, 15-13
  • पुरुष युगल – हर्ष-अनंत विवि गौरव-मंजीत 15-11, 15-11
  • महिला एकल- युवी विवि लतिका 15-10, 15-9
  • महिला युगल- लतिका-खुशबु विवि सोफिया-एमन 15-11, 15-12
  • मिश्रित युगल- पवन-युवी विवि अनंत-मेघा 15-10, 12-15, 15-9

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here