22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप को मौका, गावस्कर को भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव की उम्मीद

नई दिल्ली : लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर को उम्मीद है कि रविवार (15 फरवरी) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम अपनी प्लेइंग 11 में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को पेसर अर्शदीप सिंह की जगह मौका देगी। अर्शदीप का गुरुवार (12 फरवरी) को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ प्रदर्शन साधारण रहा, हालांकि डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने 93 रन से जीत दर्ज की। अर्शदीप ने अपने चार ओवर का पूरा कोटा भी पूरा नहीं किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर कहा, ‘हमारे सभी गेंदबाजों ने विकेट लिए। अर्शदीप ने अपने चार ओवर पूरे नहीं किए, जबकि शिवम दुबे ने दो और हार्दिक ने अपना कोटा पूरा किया। इससे संकेत मिलता है कि कुलदीप यादव पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप की जगह ले सकते हैं। श्रीलंका की पिचें स्पिनर्स को मदद करती हैं और भारत पहले भी तीन स्पिनर्स खिला चुका है। कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में कुलदीप के होने की उम्मीद है।’

पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप नहीं खेलेंगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को ध्यान में रखते हुए अपनी गेंदबाजी में बदलाव किए। उन्होंने कहा, “हार्दिक का पहला ओवर फेंकना इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच में अर्शदीप सिंह नहीं खेल पाएंगे। वरुण चक्रवर्ती ने सिर्फ दो ओवर फेंके, और अगर वह पूरे चार ओवर फेंकते तो पांच या छह विकेट ले सकते थे। वरुण के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि जब भी उन्हें गेंदबाजी करने को कहा जाता है, वह विकेट लेते हैं। वहीं, अक्षर पटेल का तीन ओवर में दो विकेट लेना भी अच्छा संकेत है।”

गावस्कर ने बताया संजू सैमसन क्यों कर रहे हैं संघर्ष

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुनील गावस्कर ने बताया कि अभिषेक शर्मा की जगह खेलने वाले संजू सैमसन क्रीज में काफी अंदर तक चहलकदमी करने के कारण दिक्कत का सामना कर रहे हैं। सैमसन आठ गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गावस्कर ने कहा, “संजू सैमसन को तकनीकी दिक्कत है। वह क्रीज में बहुत अंदर तक चले जाते हैं और फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। आप बस उम्मीद कर सकते हैं कि वह गैप में टाइम करें या शॉट को छक्के के लिए खेलें। उन्हें सुधार की जरूरत है, खासकर जब नई गेंद के खिलाफ ओपनिंग करते हैं। नामीबिया ने अपनी फील्ड प्लेसमेंट में होशियारी दिखाई और सैमसन को आउट करने के लिए फील्ड सेट की। यह अच्छा था कि उन्होंने कुछ अच्छे शॉट मारे, जिससे उन्हें कुछ आत्मविश्वास मिला होगा। अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच खेलते हैं, तो उन्हें क्रीज पर ज्यादा समय बिताना होगा।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles