इरफान पठान की प्लेइंग XI में कुलदीप बाहर, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

0

नई दिल्ली : भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। इस मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी राय दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने खास तौर पर नंबर 6 से 11 तक के खिलाड़ियों के चयन पर चर्चा करते हुए बताया कि उनकी नजर में किन खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में जगह मिलनी चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इरफान की चुनी हुई टीम में सबसे बड़ा आश्चर्य यह रहा कि उन्होंने स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को शामिल नहीं किया। उनकी इस पसंद ने क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी है, क्योंकि कुलदीप हाल के समय में टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करते रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि टीम प्रबंधन अंतिम प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों पर भरोसा जताता है।

इरफान की प्लेइंग XI से बाहर हुए कुलदीप यादव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरफान पठान ने फॉलो द ब्लूज शो में अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि टीम लगभग वही होगी, लेकिन एक अहम बदलाव देखने को मिल सकता है। इरफान का मानना है कि भारतीय टीम नंबर 8 तक बल्लेबाजी विकल्प रखना पसंद करती है और इसी रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकती है। इसी वजह से उन्होंने कुलदीप यादव को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी। इरफान के अनुसार नंबर 6, 7 और 8 पर क्रमशः ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर खेल सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि नंबर 9 पर हर्ष दुबे को मौका मिल सकता है, जबकि नंबर 10 पर गुरनूर बरार को शामिल किया जा सकता है। वहीं 11वें नंबर पर तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज या प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को टीम प्रबंधन चुन सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इरफान पठान ने आगे कहा कि जब आप श्रीलंका और दूसरी बड़ी टीमों के खिलाफ खेलते हैं तो आपके अनुभवी खिलाड़ी ही मैदान पर उतरते हैं। हालांकि अगर ध्रुव जुरेल और नितिश कुमार रेड्डी उन नंबरों पर बैटिंग करते हैं तो आपको काफी लचीलापन मिलेगा। वहीं उनके साथ नए खिलाड़ियों को भी उतना ही अनुभव हासिल होगा। इरफान ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया में नितिश के शतक बनाने के बारे में भी बात की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि नितिश ने ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाया है और ये कोई छोटी बात नहीं है। बहुत कम लोग ऐसे हैं जो एक युवा खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया गए हों और वहां शतक बनाया हो। इसलिए उनमें यह काबिलियत है साथ ही ध्रुव जुरेल में भी यह काबिलियत है। अगर वह अफगानिस्तान के खिलाफ रन बना पाते हैं, तो इससे टीम मैनेजमेंट का आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम

शुबभन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितिश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हरप्रीत बराड़, ध्रुव जुरेल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here