37.1 C
New Delhi
Saturday, July 18, 2026
Home क्रिकेट महान ऑलराउंडर गैरी सोबर्स का निधन, 28,314 रन और 1,043 विकेट का...

महान ऑलराउंडर गैरी सोबर्स का निधन, 28,314 रन और 1,043 विकेट का रहा शानदार करियर

0

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज ही नहीं, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडरों में शुमार सर गैरी सोबर्स का शुक्रवार, 17 जुलाई को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह इसी महीने 28 जुलाई को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन उससे 11 दिन पहले ही क्रिकेट इतिहास के इस महान सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सर गैरी सोबर्स के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 28 हजार से अधिक रन और 1,043 विकेट दर्ज हैं। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके बेटे डैनियल सोबर्स ने की। गैरी सोबर्स का नाम क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडर्स में गिना जाता है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 28314 रन बनाए हैं जिसमें से 8032 रन 160 पारियों में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए बनाए। वहीं गेंदबाजी में उनके नाम रेड बॉल क्रिकेट में 1043 विकेट दर्ज हैं और वेस्टइंडीज के लिए भी उन्होंने 159 पारियों में 235 विकेट झटके थे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी गैरी सोबर्स के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह क्रिकेट के सच्चे दिग्गज और खेल के महानतम ऑलराउंडरों में से एक थे। बोर्ड ने कहा कि उनकी उपलब्धियां कैरेबियाई क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद की जाती रहेंगी। बीसीसीआई ने उनके परिवार, दोस्तों और दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

यहां देखें गैरफील्ड सोबर्स के आंकड़े

बल्लेबाजी और फील्डिंग

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here