IND vs ENG: तीसरे वनडे की बदली टाइमिंग, क्या रोहित शर्मा खेलेंगे अपना आखिरी मैच?

0

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच को लेकर प्रशंसकों की उत्सुकता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि दूसरे वनडे के दौरान ऐसी खबरें सामने आई थीं कि यह मुकाबला रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है। ऐसे में फैंस अगर रोहित को आखिरी बार भारतीय टीम की जर्सी में देखना चाहते हैं, तो उन्हें मैच के समय का खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि तीसरे वनडे का समय दूसरे मुकाबले से अलग होगा।

आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में खेला गया दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू हुआ था, जबकि मुकाबले का टॉस शाम 5 बजे हुआ था। वहीं, बर्मिंघम में खेला गया पहला वनडे दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ था। अब सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे का समय भी बदल गया है और यह मुकाबला पहले वनडे की तरह दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को लेकर इसलिए भी उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो सकता है।

लॉर्ड्स वनडे कितने बजे शुरू होगा?

लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। इस मैच का टॉस दोपहर 3 बजे होगा। सीरीज का यह मुकाबला निर्णायक भी होने वाला है। पहला मैच भारत ने जीता था और दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने जीतते हुए सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया था। अब लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला सीरीज का डिसाइडर मैच होगा।

रोहित शर्मा पर रहेंगी सभी की नजरें

रोहित शर्मा को लेकर खेल जगत में एक रिपोर्ट से हलचल मची हुई है। वहीं टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने उनके जल्द फॉर्म में लौटने की बात कह दी है। रोहित का प्रदर्शन इस सीरीज में अभी तक खास नहीं रहा है। पहले वनडे में 21 गेंद 11 और दूसरे वनडे में 47 गेंद पर 26 रन उन्होंने बनाए थे। ऐसे में तीसरा मैच जिसे उनका आखिरी मैच भी बताया जा रहा है, उसमें मौका होगा उनके पास आलोचकों का मुंह बंद करने का।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, ब्रायडन कार्स।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here