IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ा दिग्गज विकेटकीपर, ILT20 में टीम को बनाया था चैंपियन

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के लिए Chennai Super Kings ने पूरी तैयारी कर ली है। पिछले दो सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद इस बार फ्रेंचाइजी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। Sanju Samson को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल करना एक बड़ा कदम रहा, वहीं MS Dhoni और सैमसन दोनों बतौर विकेटकीपर टीम को मजबूती देंगे। इसी बीच एक और बड़ा बदलाव करते हुए इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज James Foster की टीम में बतौर फील्डिंग कोच एंट्री हुई है, जिससे येलो आर्मी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कोच के रूप में जेम्स फोस्टर: कितना दमदार रहा सफर

45 वर्षीय James Foster का कोचिंग अनुभव काफी शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में दुबई की टी20 लीग ILT20 में बतौर कोच डेजर्ट वाइपर्स को चैंपियन बनाया। इसके अलावा वह द हंड्रेड में बर्मिंघम फिनिक्स के सहायक कोच के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। फोस्टर को आईपीएल का भी अनुभव है, जहां वह 2020 से 2023 तक Kolkata Knight Riders के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं।

वह उस दल में भी थे जो टीम 2021 के फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, फाइनल में सीएसके से हारकर खिताब नहीं जीत पाई थी। अब चेन्नई सुपर किंग्स में एक अनुभवी कोचिंग स्टाफ और एक शानदार खिलाड़ियों के ग्रुप में फोस्टर शामिल हो गए हैं। इस टीम में दिग्गज स्टीफेन फ्लेमिंग पहले से ही बतौर हेड कोच तैनात हैं। वहीं बल्लेबाजी कोच माइकल हसी और गेंदबाजी कोच एरिक सिमन्स हैं। जेम्स फोस्टर का काम होगा टीम के फील्डिंग स्तर को बढ़ाना। वह खुद एक विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं और वह टीम के साथ मौजूद विकेटकीपर एमएस धोनी और संजू सैमसन के साथ भी काम करते नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले सीजन टीम 14 में से चार मैच ही जीत पाई थी।

इस बार Chennai Super Kings को नए कॉम्बिनेशन के साथ शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में करेगी, जहां उसका पहला मुकाबला Rajasthan Royals के खिलाफ होगा। फिलहाल आईपीएल 2026 के पहले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें हर टीम के शुरुआती चार मुकाबलों की जानकारी सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here