IPL 2026 से पहले RCB को झटका, धाकड़ खिलाड़ी नहीं खेलेगा कुछ मैच; SRH भी परेशान

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों के लिए एक-एक बुरी खबर सामने आई है। जहां पैट कमिंस को लेकर पहले ही साफ हो चुका था कि वह शुरुआती मुकाबला मिस कर सकते हैं और उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन कप्तानी संभाल सकते हैं। वहीं अब आरसीबी के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को लेकर भी बुरी खबर सामने आ रही है।

पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड दोनों ही इस समय इंजरी के बाद रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों का आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले मिस करना लगभग तय माना जा रहा है। इस स्थिति में खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने बॉलिंग आक्रमण में बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि हेज़लवुड टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक हैं। डैनियल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,”जोश हेजलवुड और पैट कमिंस, दोनों इस साल आईपीएल के शुरुआती मुकाबले मिस करेंगे। क्योंकि यह दोनों खिलाड़ी अभी रिहैब में हैं। वहीं पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल से पहले पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जा रहा है।”

जोश हेज़लवुड की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा ज़िम्मेदारी?

जोश हेज़लवुड ने हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी हिस्सा नहीं लिया था। अब अगर वह आईपीएल के कुछ शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहते हैं, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उनकी जगह जैकब डफी को मौका दे सकती है। डफी न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हैं और पिछले साल रेड बॉल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। वह टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिससे उन्हें बड़े मंच का अनुभव भी हासिल होता है।

IPL 2026 के लिए RCB और SRH का स्क्वाड

सनराइजर्स हैदराबाद: हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, इशान किशन, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ब्राइडन कार्स, कामिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, इशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार तरमाले, साकिब हुसैन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, रसिख डार सलाम, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, विराट कोहली, यश दयाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विकी ओस्तवाल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here