IPL में छक्कों के मामले में टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों की सूची जारी

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में एक बार फिर भारतीय और विदेशी बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इस सीजन में अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज अपने बल्ले की ताकत दिखाते नजर आएंगे। हालांकि, इस बार का सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि इन सभी स्टार बैटर्स में कौन सबसे ज्यादा छक्के लगाएगा, जिस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

अभिषेक शर्मा ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए

आईपीएल 2026 से ठीक पहले बात अगर इस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बैटर्स की बात की जाए को इसमें पहले स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बैटर अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर हैं। अभिषेक ने ये कमाल साल 2024 में किया था और इस सीजन में कुल 42 छक्के लगाए थे तो वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने पिछले सीजन में यानी आईपीएल 2025 में कुल 39 छक्के जड़े थे।

IPL 2026: छक्कों की लिस्ट में चौथे नंबर पर चमके ऋषभ पंत

भारत की तरफ से आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव संयुक्त रूप से मौजूद हैं। कोहली ने साल 2024 में कुल 38 छक्के लगाए थे जबकि सूर्यकुमार यादव ने साल 2025 में कुल 38 छक्के जड़े थे। वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर पर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत मौजूद हैं जिन्होंने साल 2018 में कुल 37 छक्के लगाए थे। पांचवें स्थान पर हैदराबाद के स्टैंडइन कप्तान इशान किशन केएल राहुल के साथ हैं। इशान ने साल 2020 में 30 छक्के जबकि केएल राहुल ने 2021 में कुल 30 छक्के जड़े थे।

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

अभिषेक शर्मा- 42 छक्के, 2024
श्रेयस अय्यर- 39 छक्के, 2025
विराट कोहली- 38 छक्के, 2024
सूर्यकुमार यादव- 38 छक्के, 2025
ऋषभ पंत- 37 छक्के, 2018
इशान किशन- 30 छक्के, 2020
केएल राहुल- 30 छक्के, 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here