भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल द्वारा आयोजित प्लानेट स्पोट्र्स मैं आज अंतिम दिन ड्रॉप रोबॉल एवं क्रिकेट के फाइनल मुकाबले खेले गए महिला सिंगल्स फाइनल मुकाबले में एलएनसीटी कि प्रियंका वर्मा ने एलएन यूनिवर्सिटी की सोनल को 15-11, 15-9 से हराकर खिताब जीता मिक्स्ड डबल के फाइनल में एलएनसीटी के भास्कर मेडी एवं स्वीटी चौरसिया ने एक्सीलेंस के अंकिता जैन एवं उत्कर्ष अग्रवाल को 15 -13 ,15 -12 से हराकर खिताब जीता। एलएनसीटी ने प्रतियोगिता में 6 गोल्ड, 2 सिल्वर सहित ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। टेनिस बॉल क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में पटेल कॉलेज में एलएनसीटी को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हराकर खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए पटेल कॉलेज ने निर्धारित 10 ओवरों में 85 रन 6 विकेट खोकर बनाए। अमित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 रनों का योगदान दिया। जवाब में एलएनसीटी की पूरी टीम निर्धारित 10 ओवरों में 77 रन ही बना पाई। रोहन एवं प्रखर ने क्रमश: 20 एवं 25 रनों का योगदान दिया। बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में बीएसएसएस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबलेक में एलएनसीटी को 38-32 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

