30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

एलएनसीटी, राधारमण, बंसल और ट्रूबा सेमीफाइनल में

भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित खो-खो महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप का उद्घाटन डॉ. मंजू सिंह अधिष्ठाता छात्र कल्याण, आरजीपीवी ने गु्रप के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे की उपस्थिति में किया।

आज के मुकाबलों में पुरुष वर्ग में एसआईआरटी ने यूआईटी को 3-1 से, ट्रूबा ने सिस्टेक जी को 5-2 से, एलएनसीटी ने मल्होत्रा को 6-1 से, पटेल ने जेएनसीटी को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। महिला वर्ग में पटेल ने जेएनसीटी को 3-0 से, टीआईटी ने फार्मेसी को 2-1 से, बंसल ने सिस्टेक जी को 6-2 से, ट्रुबा ने यूआईटी को 2-0 से और ट्रूबा ने ओरिएंटल को 3-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। स्पर्धा सचिव पंकज जैन ने बताया कि गुरुवार को दोनों वर्गों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें से भोपाल नोडल की टीमों का चयन किया जाएगा, जो सतना में आयोजित आरजीपीवी राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेंगी।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles