आरजीपीवी नोडल बैडमिंटन पुरुष वर्ग का खिताब एलएनसीटीएस के नाम, महिला वर्ग में एलएनसीटी उपविजेता

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) नोडल बैडमिंटन (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन वीएनएस कॉलेज, भोपाल में किया गया। प्रतियोगिता में एलएनसीटी ग्रुप की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। पुरुष वर्ग में एलएनसीटीएस ने खिताब जीतकर प्रतियोगिता में दबदबा बनाया, जबकि महिला वर्ग में एलएनसीटी की टीम उपविजेता रही।पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में एलएनसीटीएस और एसआईआरटी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले सिंगल्स मैच में एलएनसीटीएस के अनुराग मिश्रा ने एसआईआरटी के अयूब लाकड़ा को 15–21, 21–15, 22–20 से हराकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। डबल्स मुकाबले में हालांकि अर्ष और अग्रिम (एलएनसीटीएस) को अयूब और अश्विन (एसआईआरटी) से 13–21, 15–21 से हार का सामना करना पड़ा। निर्णायक रिवर्स सिंगल्स में साहिल व्यास (एलएनसीटीएस) ने शानदार खेल दिखाते हुए अमित (एसआईआरटी) को 21–14, 21–11 से पराजित कर एलएनसीटीएस की खिताबी जीत सुनिश्चित की। प्रतियोगिता में एलएनसीटी की पुरुष टीम सेमीफाइनल तक पहुंची, जबकि एलएनसीटीई की टीम क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाने में सफल रही।

महिला वर्ग में एलएनसीटी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता बनी। इस नोडल प्रतियोगिता में आरजीपीवी से संबद्ध 22 पुरुष और 14 महिला टीमों ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर एलएनसीटीएस से साहिल व्यास, अग्रिम राठौर और अनुराग मिश्रा, एलएनसीटी से सिद्धार्थ राठौर तथा महिला वर्ग में समृद्धि और दर्शना जैन का चयन सतना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. टी. चतुर्वेदी (डीन स्टूडेंट वेलफेयर, आरजीपीवी), डॉ. राजेश त्रिपाठी (प्राचार्य, वीएनएस), डॉ. बी.एस. भदौरिया, डॉ. पी.एस. दारा, डॉ. राजू कनाडे और पंकज कुमार जैन उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर डॉ. अनुपम चौकसे, डॉ. अशोक राय, डॉ. वी.एन. भरतरिया, डॉ. बी.के. साहू, पंकज जैन, महेश सोधिया और सूरज यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here