WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड चौथे टेस्ट के बाद, भारत-पाकिस्तान की स्थिति

0

नई दिल्ली : एशेज टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया और लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा। इस जीत के बाद इंग्लैंड की जीत प्रतिशत में सुधार हुआ, लेकिन विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंकतालिका में टीम की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया।

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एशेज टेस्ट में हराया

वहीं दूसरी तरफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को हार जरूर मिली, लेकिन कंगारू टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में पहले स्थान पर बना रहा। हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल में ये ऑस्ट्रेलिया की पहली हार रही और इस टीम को 6 मैच के बाद हार का सामना करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की WTC अंकतालिका में स्थिति में कोई बदलाव नहीं

ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बावजूद इंग्लैंड की टीम WTC अंकतालिका में सातवें स्थान पर बनी रही, और उनकी जीत प्रतिशत अब 35.19 तक बढ़ गई है। इंग्लैंड से मिली जीत के बावजूद कंगारू टीम पहले स्थान पर कायम है, जिनका जीत प्रतिशत 85.71 है। इंग्लैंड की इस जीत का भारत की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा, और टीम इंडिया अब भी 48.15 की जीत प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर बनी हुई है।

WTC अंकतालिका में पाकिस्तान की टीम 5वें स्थान पर

पाकिस्तान की टीम WTC अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है, जिसका जीत प्रतिशत 50.00 है। अंकतालिका में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है, जिसकी जीत प्रतिशत 77.78 है, जबकि तीसरे स्थान पर टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका है, जिसका जीत प्रतिशत 75.00 है। चौथे स्थान पर श्रीलंका है, जिसकी जीत प्रतिशत 66.67 दर्ज की गई है।

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक जीत प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया 7 6 1 0 72 85.71
न्यूजीलैंड 3 2 0 1 28 77.78
साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 36 75
श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67
पाकिस्तान 2 1 1 0 12 50
भारत 9 4 4 1 52 48.15
इंग्लैंड 9 3 5 1 38 35.19
बांग्लादेश 2 0 1 1 4 16.67
वेस्टइंडीज 8 0 7 1 4 4.17

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here