आरजीपीवी नोडल बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता में एलएनसीटीएस बना विजेता, एलएनसीटी को 2-0 से हराकर खिताब बरकरार रखा

0

भोपाल, 20 नवंबर 2026। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी), भोपाल के तत्वावधान में आयोजित आरजीपीवी नोडल स्तरीय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता 2026–27 में लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एलएनसीटीएस) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में एलएनसीटीएस ने एलएनसीटी को 2-0 से हराकर गत वर्ष के खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

फाइनल मुकाबले के बैडमिंटन सिंगल्स में एलएनसीटीएस के अनुराग ने एलएनसीटी के सिद्धार्थ को 11-10, 7-11, 11-8 से पराजित किया। वहीं बैडमिंटन डबल्स मुकाबले में एलएनसीटीएस के अग्रिम एवं अनुराग की जोड़ी ने एलएनसीटी के सिद्धार्थ एवं सार्थक की जोड़ी को 11-07, 11-06 से हराकर अपनी टीम को विजेता बनाया।

इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एलएनसीटीएस ने ओआईएसटी को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एलएनसीटी ने टीआईटी को 2-0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

इस नोडल स्तरीय प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालयों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एलएनसीटीएस), भोपाल द्वारा एलएनसीटी यूनिवर्सिटी कैंपस ऑडिटोरियम, कोलार रोड, भोपाल में किया गया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डॉ. के.टी. चतुर्वेदी, डीएसडब्ल्यू, आरजीपीवी; पंकज कुमार जैन, स्पोर्ट्स डायरेक्टर, एलएनसीटी ग्रुप एवं महेश सोंधिया, प्रतियोगिता सचिव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का मंच संचालन कृष्णकांत पटेल द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here