नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के घरेलू मैदान पर आयोजित होगा। एलएसजी को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत खस्ता है। वह आईुपीएल 2026 की अंक तालिका में निचली पायदान पर है। उसके नौ मैच में सिर्फ चार अंक हैं। अब कोई चमत्कार ही उसे प्लेऑफ में पहुंचा सकता है। दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। आरसीबी ने अब तक नौ मैच खेले हैं। इसमें से उसने छह मैच जीते हैं, जबकि तीन में हार झेली है। उसके 12 अंक हैं।
लखनऊ बनाम बेंगलुरु हेड टू हेड आंकड़े
इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जांयट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक सात मैच खेले गए हैं। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच मैच में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भी लखनऊ सुपर जायंट्स का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत खराब है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी और आरसीबी दो मैचों में आमने-सामने हुईं हैं और दोनों बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत हासिल की है। इसमें RCB के जितेश शर्मा की वह पारी भी शामिल जो पिछले साल 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गई थी।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और खेल का मिजाज
यह एक कम स्कोर वाला मुकाबला होने की उम्मीद है। आईपीएल 2026 में इकाना क्रिकेट स्टेडियम का सबसे ज्यादा स्कोर 165 रन रहा है। गर्मियों की तेज धूप के कारण पिचें सूख रही हैं। इसके बावजूद लीग स्टेज के दूसरे हॉफ में भी टीमें शायद लक्ष्य का पीछा करना ही पसंद करेंगी। लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर LSG और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच 155 रन पर टाई हुआ था। उस पिच पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को ही मदद मिली थी। इस बार भी ऐसा ही होने की संभावना है। ऐसा नहीं लगता कि पिच का मिजाज अचानक से बदल जाएगा।
LSG vs RCB संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स में किसी नई चोट या खिलाड़ी की अनुपलब्धता की कोई रिपोर्ट नहीं है। लखनऊ सुपर जायंट्स की हालिया टीम कॉम्बिनेशन में जोश इंग्लिस को ओपनर और निकोलस पूरन को नंबर 3 पर उतारा गया था, जिससे ऋषभ पंत और एडेन मार्करम को बल्लेबाजी ऑर्डर में नीचे खिसकाना पड़ा। इस बार उन्हें एक शानदार शुरुआत मिली और आठ ओवरों में ही एक विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए, लेकिन फिर से उनकी कमजोरी सामने आ गई और अंत में सिर्फ 228 रन ही बना पाए। LSG को उन्हीं खिलाड़ियों के साथ काम चलाना होगा जो उनके पास मौजूद हैं। इसका मतलब यह हो सकता है कि लखनऊ इसी टीम कॉम्बिनेशन को कुछ और मैचों तक आजमाये।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में फिल सॉल्ट के अभी लौटने की संभावना कम है, क्योंकि वह अंगुली की चोट से उबर रहे हैं। फिल सॉल्ट की चोट को लेकर अनिश्चितता के चलते, जैकब बेथेल को बल्लेबाजी ऑर्डर में ऊपर खेलने का अच्छा मौका मिल सकता है। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उसने एक के बाद एक विकेट गंवाए, जिससे उसकी ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ रणनीति भी गड़बड़ा गई। रसिख सलाम डार की जगह वेंकटेश अय्यर को मैच में उतारा गया, लेकिन आप हर मैच में ऐसा होने की उम्मीद नहीं कर सकते।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XII: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, आवेश खान, दिग्वेश राठी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित XII: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
मुकाबला: IPL 2026 का 50वां मैच, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
मैच की तारीख: 07 मई 2026 (गुरुवार)
टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
मैदान: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ।
सीधा प्रसारण: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच से जुड़े दिलचस्प तथ्य
- लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन का औसत 50.18 और स्ट्राइक रेट 209.09 रहता है।
- इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विराट कोहली का पहली 10 गेंद का स्ट्राइक रेट 174.44 रहा है।
मोहसिन खान ने इस IPL में तीन ‘मेडन-विकेट’ (बिना रन दिए विकेट) ओवर फेंके हैं। 2016 में धवल कुलकर्णी ने ऐसे चार ओवर फेंके थे। - पिछले मैच में भले ही भुवनेश्वर कुमार ने ऋषभ पंत को सस्ते में आउट कर दिया था, लेकिन ऋषभ पंत का उनके खिलाफ रिकॉर्ड अब भी काफी अच्छा (56 गेंद, 121 रन, 2 बार आउट) है। भुवनेश्वर कुमार इस साल IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
- 13 जीत (एक सुपर ओवर में) और 20 हार के रिकॉर्ड के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स का घरेलू मैदान पर मौजूदा टीमों के बीच सबसे खराब जीत-हार का अनुपात है। घरेलू मैदान पर इससे ज्यादा खराब प्रदर्शन केवल गुजरात लायंस, डेक्कन चार्जर्स और पुणे वॉरियर्स का रहा।
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: जैकब बैथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिल सॉल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, मैथ्यू ब्रीट्जके, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।


