नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स का यह आईपीएल 2026 में सातवां मैच है। इससे पहले खेले गए छह मुकाबलों में टीम को चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 की अंक तालिका में नौवें नंबर पर है।
लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले तीन मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। ऋषभ पंत की अगुआई वाली एलएसजी की कोशिश होगी कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वह अपने हार के क्रम को तोड़े। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का भी यह सातवां मैच है। इससे पहले खेले उसने छह में से चार मुकाबले जीते। राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले दोनों मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में उसकी कोशिश जीत की राह पर लौटनी होगी।
लखनऊ मौसम और इकाना पिच की ताजा जानकारी
आईपीएल 2026 में लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक दो मैच हुए हैं। दोनों ही कम स्कोर वाले रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन दोनों मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रमशः 141 और 164 रन बनाए और दोनों ही मुकाबले हार गए। पिछली शाम ऋषभ पंत को ग्राउंड स्टाफ के साथ बातचीत करते देखा गया था। उसके बाद ऋषभ पंत ने पिच के पास टॉम मूडी के साथ भी काफी देर तक बातचीत की।
आईपीएल 2025 से इस मैदान पर स्पिन की तुलना में तेज गेंदबाजी ज्यादा असरदार (औसत 30 बनाम 46) रही है। लखनऊ बनाम राजस्थान मैच लाल मिट्टी वाली पिच पर खेला जाएगा। 22 अप्रैल 2026 को लखनऊ के मौसम के बारे में बात करें तो भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर के समय तापमान 40 डिग्री से ऊपर चले जाने की उम्मीद है। शाम के समय भी इसका असर थोड़ा-बहुत महसूस हो सकता है। गर्मी की वजह से पिचें सामान्य से ज्यादा सूखी हो गई हैं।
लखनऊ कैंप में कोई चोटिल नहीं
लखनऊ सुपर जायंट्स कैंप में चोट से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। एडेन मार्करम ने साफ किया है कि मयंक यादव पूरी तरह फ़िट और खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन अभी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करेंगे। इससे आयुष बदोनी को मिचेल मार्श के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। उनका मानना है कि इस कदम से बदोनों पर से दबाव कम होगा। दिलचस्प यह है कि इस सीजन शीर्ष आठ विदेशी बल्लेबाजों में मार्कराम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन तीनों का संयुक्त योगदान सबसे कम रहा है।
चोटों के मामले में राजस्थान रॉयल्स भी पूरी तरह से सुरक्षित है। वह शायद शिमरोन हेटमायर की जगह दासुन शनाका को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के विकल्प पर विचार कर सकती है। शिमरोन हेटमायर इस समय अपनी लय में नहीं हैं। हालांकि, हेटमायर को हटाने पर टीम में एक बाएं हाथ का बल्लेबाज कम हो जाएगा। सैम करन के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल हुए दासुन शनाका ने लखनऊ में काफी मेहनत की थी। उन्होंने मैदान के सीधे लंबे शॉट खेलने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था और ऑफ-साइड पर भी कुछ बेहतरीन स्ट्रोक लगाए थे।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XII: आयुष बदोनी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहसिन खान।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित XII: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
मुकाबला: IPL 2026 का 32वां मैच, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
मैच की तारीख: 22 अप्रैल 2026 (बुधवार)
टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
मैदान: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ।
सीधा प्रसारण: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच जुड़े रोचक तथ्य
- वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू के बाद से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा छक्के (44) लगाए हैं।
- अभिषेक शर्मा के बाद वैभव सूर्यवंशी के 15 छक्के पावरप्ले में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं।
दोनों टीमों के दो फ्रंटलाइन तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मोहम्मद शमी ने IPL पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार (5 बार) विकेट लिए हैं। - लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनरों ने 33.71 की औसत से सिर्फ 7 विकेट लिए हैं और 10.37 की औसत से रन दिए हैं, जो इस सीजन किसी भी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है।
- निकोलस पूरन ने अब तक 6 पारियों में औसतन 8.5 रन बनाए हैं। इस सीजन कम से कम 30 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट (80) सबसे कम है।
- प्रिंस यादव पर्पल कैप में तीसरे स्थान (11 विकेट) पर हैं। इस मैच में खेलने वाले गेंदबाजों में पावरप्ले में उनके 5 विकेट संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं।
- IPL 2025 की शुरुआत से अब तक LSG ने इकाना में अपने नौ में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं। यहां उनका 41% जीत का प्रतिशत घरेलू मैदानों पर खेलने (कम से कम 20 मैच) वाली सभी टीमों में सबसे कम है।
लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वॉड
लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्खिया, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।
राजस्थान रॉयल्स की टीम: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला।


