म.प्र. अकादमी की दुर्विशा पवार ने एशिया कप ट्रॉयथ्लॉन में जीता रजत

0

भोपाल। 27 अप्रैल 2024 से पोखरा नेपाल में आयोजित एशिया कप ट्रॉयथ्लॉन चैम्पियनशिप 2024 में म.प्र. ट्रॉयथ्लॉन अकादमी भोपाल की खिलाड़ी दुर्विशा पवार ने अपने खेल कौशल और शारीरिक दक्षता का बेहतर प्रदर्शन करते हुये 01ः11ः55 समय पूर्ण करते हुये रजत पदक प्राप्त कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया।

उल्लेखनीया है कि खेल अकादमी के सभी 4 खिलाड़ी अंकुर चेहर, अभिषेक मोडवाल, दुर्विशा पवार और रमा सोनकर पोखर नेपाल में आयोजित एशिया कप ट्रॉयथ्लॉन चैम्पियनशिप 2024 में देशा का प्रतिनिधित्व कर रहे है। चैम्पियशिप में 15 देशों के 63 महिला और पुरूष खिलाड़ी भागीदारी कर रहे है।

प्रतियोगिता में भारत, जापान, आइसलेण्ड, उज्वेकिस्तान, सीरिया, बांग्लादेश, मॉरिशस, टोगो, ऑस्ट्रेलिया, इजिप्ट, गुआम, आयरलैंड, नेपाल, इन्डोनेशिया, ट्यूनेशिया के खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे है। सभी चयनित 4 खिलाड़ी प्रशिक्षक केप्टन मनोज झा के मार्गदर्शन में अकादमी में प्रशिक्षणरत् हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here