माधवराव सिंधिया ट्रॉफी: गौतम रघुवंशी के दोहरे प्रदर्शन से नर्मदा पुरम ने भोपाल को 30 रनो से हराया।

0

भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित माधव राव सिंधिया ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में आज नर्मदापुरम ने भोपाल डिवीज़न को 30 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उसका कल जबलपुर से मुकाबला होगा। आज के मुकाबले में नर्मदापुरम की ओर से गौतम रघुवंशी ने दोहरा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। उन्होंने अर्द्धशतक लगाने के बाद तीन विकेट भी लिए।

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भोपाल डिविजन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। नर्मदापुरम डिवीज़न पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवरों में 265 रन बनाकर ऑल आउट हो गयीं। उसकी ओर से हिमांशु शिंदे 69 रन, गौतम रघुवंशी 56 रन और अखिल निगोटे यादव ने 54 रन बनाये।भोपाल डिविजन से गेंदबाजी में आकाश सिंह ने 4 विकेट, अनिमेष,शिवांश, प्रारब्ध और पृथ्वी राज ने 1-1 विकेट लिए।

जवाब में भोपाल डिविजन बल्लेबाजी करते हुए 45.4 ओवरों में 235 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज पृथ्वीराज तोमर ने 66 रन,आकाश सिंह नाबाद 36 रन,और विकास शर्मा ने 35 रन बनाए। नर्मदापुरम से गेंदबाजी में गौतम रघुवंशी ने 3 विकेट,ऋतिक दीवान ने 2,विधान दुबे,अनुराग मालवीय, राज मेहता, हिमांशु शिंदे और आयुष मानकर ने 1-1 विकेट लिया। प्लेयर ऑफ़ द मैच नर्मदापुरम डिविजन के गौतम रघुवंशी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here